Uttar Pradesh

महिला पुलिस कर्मियों की भव्य स्कूटी रैली, महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण पर दिया संदेश

महिला पुलिस कर्मियों की स्कूटी रैली।

मीरजापुर, 21 सितंबर (Udaipur Kiran News) । रविवार को मीरजापुर में महिला पुलिस कर्मियों की भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। यह रैली मां विंध्यावासिनी मंदिर के पुरानी वीआईपी गेट से प्रारंभ होकर पुलिस लाइन में सम्पन्न हुई। रैली को नगर विधायक रत्नाकर मिश्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

रैली में जनपद के विभिन्न थानों की महिला पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना तथा उनके प्रति होने वाले अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना था।

यह रैली “मिशन शक्ति-फेज 5.0” अभियान के तहत आयोजित की गई, जिसका लक्ष्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और कानूनी रूप से सशक्त बनाना, अपराधों की रोकथाम करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

अभियान के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने जनता को सुरक्षा संबंधित विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि भारी संख्या में उपस्थित रहे और रैली को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Most Popular

To Top