Uttar Pradesh

सात दिवसीय महादेवा महोत्सव का भव्य और दिव्य उद्घाटन

Phto
Phto

बाराबंकी 17 नवंबर (हि.सं। लोधेश्वर धाम में भव्य लोधेश्वर महादेवा महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को पूर्ण धार्मिक उत्साह और पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुआ। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने विश्व कल्याण द्वार का फीता काट कर लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुँचकर विधिवत पूजा अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व जनकल्याण की कामना की।

सोमवार को दोपहर बाद पंहुचे डीएम ने वैदिक मंत्रों के बीच जैसे ही विश्व कल्याण द्वार का फीता काटा हर हर महादेव के जयघोष गूंजने लगे। हाथ में कलश लेकर डीएम के साथ सीडीओ अन्ना सुदन, पूर्व विधायक शरद अवस्थी,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक ,जिला उपाध्यक्ष शेखर हयारण महादेवा मंदिर पहुंचे। पुजारी आदित्य जी महराज ने सभी को विधि विधान से पूजा कराई।

मंदिर प्रांगण में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। वैदिक मंत्रोच्चार और पीएसी के बैंड-बाजे की धुन मनोहारी लग रही थी। मंच पर डीएम द्वारा दीप प्रज्वलन कर सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के साथ ही मंच पर विभिन्न लोक कलाकारों द्वारा भजन, नृत्य एवं क्षेत्रीय लोककलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां शुरू हुई जहां पूरे सप्ताह महोत्सव में भजन संध्या, लोकगीत, नृत्य, आकर्षक झांकियां तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। महादेवा आए भक्तों ने कहा कि लोधेश्वर महादेवा महोत्सव उनकी आस्था का प्रमुख पर्व है जिसके माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित किया जाता है। मंदिर परिसर में रौनक पूरे दिन बनी रही और श्रद्धालुओं ने महादेव के दर्शन कर अपने आप को धन्य महसूस किया।

(Udaipur Kiran) / पंकज कुमार चतुवेर्दी