RAJASTHAN

राज्यपाल ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के आदर्श अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय भरतपुर के निलंबित कुलगुरू प्रो. रमेश चन्द्रा को पद से हटाया

जयपुर, 14 नवंबर (Udaipur Kiran) । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस (15 नवम्बर) पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

बागडे ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस जल, जंगल और जमीन के लिए प्रतिबद्ध आदिवासी कल्याण की प्रेरणा देने वाला है।

उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय क्षेत्रों के कल्याण के लिए सभी मिलकर कार्य करें। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श हमारी धरोहर हैं। बिरसा मुंडा ने जनजाति गौरव, जनजातीय संस्कृति, स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया। इसी से वह जनजातीय गौरव का प्रतीक बने।

—————

(Udaipur Kiran)