
जयपुर, 20 जून (Udaipur Kiran) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन के अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अपने संदेश में राष्ट्रपति मुर्मू को राष्ट्र के प्रति समर्पित और ऊर्जावान व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का नेतृत्व समावेशी विकास और सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, जो पूरे राष्ट्र को गौरव प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा- आदरणीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम की कृपा से आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और आपका मार्गदर्शन हमें यूं ही प्राप्त होता रहे।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति मुर्मू को देशभर से जन्मदिन पर शुभकामनाएं मिल रही हैं, जिनमें उनके सादगीपूर्ण जीवन, जनकल्याणकारी दृष्टिकोण और समाज के उत्थान के प्रति उनके योगदान को विशेष रूप से सराहा जा रहा है।
—————
(Udaipur Kiran)
