Uttrakhand

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती की दीं शुभकामनाएं

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उच्च स्तरीय बैठा करते।

देहरादून, 6 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं सत्य, करुणा और समानता पर आधारित समाज के निर्माण की प्रेरणा देती हैं।

राज्यपाल ने महर्षि वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे महान महाकाव्य की रचना कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र को विश्व के समक्ष प्रस्तुत किया। महर्षि वाल्मीकि की जीवन-दृष्टि हमें यह सिखाती है कि समाज के उपेक्षित और वंचित वर्गों के उत्थान के बिना राष्ट्र की समृद्धि संभव नहीं है। उनकी शिक्षाएं अवसर की समानता और समावेशी समाज की भावना को सुदृढ़ करती हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में कहा कि उनके जीवन और उनकी रचनाओं से हमें सत्य, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक सद्भाव और समानता का संदेश दिया। उनके ओर से दी गई समरसता,सद्भाव और मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की शिक्षा आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top