Jharkhand

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की

राज्यपाल पुष्प चढ़ाते हुए
मुख्यमंत्री पुष्प चढ़ाते हुए
राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित अन्य की सामूहिक तस्वीर

रांची, 02 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि बापू के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश सदैव हम सभी को प्रेरणा देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार, उनकी अहिंसा एवं सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा आज भी पूरे देश और विश्व के लिए मार्गदर्शक है।

उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास का स्वर्णिम दिवस है। गांधी जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी शिक्षा और सिद्धांतों ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी बल्कि आजादी के बाद भी लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। ऐसे महान विभूतियों के आदर्श और त्याग ही हैं जिनकी वजह से आज भारत एक सशक्त और गौरवशाली लोकतंत्र के रूप में दुनिया के सामने खड़ा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त राज्यवासियों से आह्वान किया कि हम सभी अपने जीवन में पूरी संजीदगी से बापू के सिद्धांतों को अपनाएं और समाज में शांति, भाईचारा एवं एकता के माहौल को और मजबूती दें।

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर नमन किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी सादगी, ईमानदारी एवं कर्मठता की मिसाल थे। उनका नारा “जय जवान, जय किसान” आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। शास्त्री जी के जीवन से हमें कर्तव्यपरायणता, देशभक्ति और जनसेवा की सीख मिलती है, जिसे आत्मसात कर हम झारखंड और भारत को और सशक्त बना सकते हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top