Uttar Pradesh

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

प्रयागराज, 14 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 15 सितम्बर को पूर्वाहन 10ः05 बजे प्रयागराज आएंगी। तत्पश्चात पूर्वाहन 10ः30 बजे प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी।

तत्पश्चात राज्यपाल कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के बहादुरगंज स्थित आवास पर जाएंगी। वहां से राज्यपाल अपराहन 2ः30 बजे उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगी। तत्पश्चात राज्यपाल प्रयागराज से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top