Uttar Pradesh

हरियाली तीज कार्यक्रम में दिखा उल्लास

हरियाली तीज पर्व पर अस्तित्व फाउंडेशन में उमड़ा उल्लास  पारंपरिक खेलों व गीतों से सजा कार्यक्रम
हरियाली तीज पर्व पर अस्तित्व फाउंडेशन में उमड़ा उल्लास  पारंपरिक खेलों व गीतों से सजा कार्यक्रम
हरियाली तीज पर्व पर अस्तित्व फाउंडेशन में उमड़ा उल्लास  पारंपरिक खेलों व गीतों से सजा कार्यक्रम
हरियाली तीज पर्व पर अस्तित्व फाउंडेशन में उमड़ा उल्लास  पारंपरिक खेलों व गीतों से सजा कार्यक्रम

हरदोई, 02 अगस्त (Udaipur Kiran) । सावन की हरियाली और पारंपरिक संस्कृति का उत्सव हरियाली तीज के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अस्तित्व फाउंडेशन की ओर से शनिवार को कार्यालय पर अत्यंत हर्षोल्लास और रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्सव को जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी महिलाओं के तिलक व स्वागत से हुई। इसके बाद भोलेनाथ के भजन और सावन के पारंपरिक गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। उत्सव में महिलाओं के लिए पारंपरिक और मनोरंजक खेलों का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा। गुब्बारे द्वारा गिलास उठाना प्रतियोगिता, स्ट्रॉ से वस्तु उठाने का खेल, दीवार पर बिंदी लगाने की स्पर्धा, ताश के पत्तों का रोचक खेल, हरे रंग की वस्तुओं से भरी माचिस बॉक्स लाने की अनूठी प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिताएं सम्मिलित थीं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत-संगीत और लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिलाओं को चूड़ी-बिंदी जैसे पारंपरिक सुहाग की निशानियां भी भेंट की गईं। आयोजन की सुंदर झलकियां रील्स के माध्यम से कैद की गईं, जो आने वाले समय में स्मृतियों का हिस्सा बनेंगी। इस अवसर पर फाउंडेशन की अध्यक्ष रिचा गुप्ता ने कहा, यह आयोजन नारी सशक्तिकरण, सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन और सामाजिक एकता की अद्भुत मिसाल है। इस कार्यक्रम में फाउंडेशन की उपाध्यक्षा लक्ष्मी किरण, मंजू, आरती, रचना, सरोज, पुष्पा मौर्य, संध्या श्रीवास्तव, गीता, श्यामा, रजनी, अनुराग, नैंसी, राममूर्ति सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / अंबरीश कुमार सक्सेना

Most Popular

To Top