Uttar Pradesh

अखिलेश यादव हारने पर ईवीएम व सरकार पर दोष देते हैं : गिरीश चंद्र यादव

बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाते हुए गिरीश चंद्र यादव राज्य मंत्री
शिवर में मौके पर उपस्थित छात्र छात्राएं

जौनपुर, 14 नवम्बर (Udaipur Kiran) । जौनपुर के सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव व भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बिहार विधानसभा में चुनाव में हुए मतगणना में भाजपा के भारी जीत पर एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर व आतिश बाजी के बीच नाचते नजर आए। इस मौके पर राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा जब अखिलेश यादव हार जाते हैं वो ईवीएम व सरकार पर दोष देते हैं।

उन्होंने अखिलेश यादव के भाजपा दल नहीं छल पार्टी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे की हालत है। जब वो हारते हैं तो कहते हैं कि भाजपा ऐसी-वैसी पार्टी है। सरकार ऐसी, प्रशासन ऐसा है, आरोप लगाते हैं। जब जीत जाते हैं तब किसी पर आरोप नही लगाते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विश्वास करके जीत दिलाई है। योजनाओं का लाभ मिलने से बिहार की जनता ने दोबारा एनडीए की सरकार बनाई है। बिहार में एसआईआर के आरोप पर कहा कि पूरे पारदर्शिता के साथ चुनाव हो इसलिए एसआई आर लागू होता है। अखिलेश यादव को कभी जनादेश नही मिला। उनको वरासत और विरासत के आधार पर सत्ता मिली थी।

राहुल गांधी को पहले पता था कि हम चुनाव हारने वाले हैंं, इसलिए पहले विदेश चल गए। राहुल को पता नहीं है कि बिहार की जनता का मूड क्या है, क्या चाहती है। राहुल गांधी कभी मंदिरों में जाते हैं कभी मस्जिद पर जाकर कभी नाव से नदी में कूद कर मछ्ली मारने का नाटक करने का काम करते हैं। जनता समझती है जिसको ये पता नही की गन्ना और सरपत में अंतर नही है, वो देश और बिहार के बारे में क्या जानेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, इंजी महामंत्री अमित श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार जायसवाल,सुरेंद्र सिंघानिया, पंकज श्रीवास्तव, आयुष अस्थाना, धर्मपाल कन्नौजिया, डीसीएफ चेयरमैंन धनंजय सिंह, सीपी सिंह, रोहन सिंह, पीयूष गुप्ता, अनिल गुप्ता, राजू दादा, दिव्यांशु सिंह, अजय यादव, प्रबुद्ध दुबे, ओम प्रकाश सिंह, आशुतोष सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव