Jharkhand

अपनी ऊर्जा देश के विकास में लगाएं गिरिराज : झामुमो

झामुमो के विनोद पांडेय की फाइल फोटो

रांची, 26 जून (Udaipur Kiran) । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने गुरुवार को प्रेेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अपनी ऊर्जा झारखंड और देश के विकास में लगाना चाहिए न कि उन्‍हें नफरत और विभाजन की राजनीति करनी चाहिए।

पांडेय ने कहा कि झारखंड में सांप्रदायिक राजनीति, नहीं चलने वाली है। यहां मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार राज्यहित और सामाजिक सौहार्द की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। फिर भी भाजपा ने अपनी रणनीति नहीं बदली तो झारखंड की जनता भविष्य में भी उन्हें करारा जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता भाजपा की साजिशों को पहले ही नकार चुकी है और अब राज्य की सामाजिक समरसता को तोड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा की ओर से तुष्टिकरण जैसे निराधार आरोप लगाने का कोई आधार नहीं बनता है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान सामाजिक तनाव पैदा करनेवाला है।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Most Popular

To Top