RAJASTHAN

घूमर महोत्सव 19 नवंबर से : राज्य के सातों संभागीय मुख्यालयों पर होगा भव्य आयोजन

घूमर महोत्सव 19 नवंबर से : राज्य के सातों संभागीय मुख्यालयों पर होगा भव्य आयोजन

जयपुर, 4 नवंबर (Udaipur Kiran) । पर्यटन विभाग की ओर से घूमर महोत्सव 2025 की तैयारियां शुरु कर दी गई। घूमर महोत्सव- 2025 का आयोजन राजस्थान की लोक-संस्कृति और पारंपराओं को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।

पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियार ने बताया कि यह आयोजन न केवल लोकनृत्य का उत्सव होगा, बल्कि नारी-सशक्तिकरण और जनभागीदारी का प्रतीक बनकर उभरेगा। पर्यटन विभाग के तत्वावधान में होने वाले घूमर महोत्सव- 2025 का शुभारंभ 19 नवंबर बुधवार से राज्य के सातों संभागीय मुख्यालयों जयपुर समेंत जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर में एक साथ किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी करेंगे। घूमर महोत्सव से पूर्व प्रतिभागियों प्रतिभागियों को 9 से 17 नवंबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। पर्यटन विभाग ने प्रतिभागियों के लिए दो वर्ग निर्धारित किए है। जिसमें सामान्य ग्रुप वर्ग, जिसमें महिलाएं व्यक्तिगत या समूह रूप में भाग ले सकेंगी। प्रतियोगी वर्ग, जिसमें केवल समूहों को भाग लेने की अनुमति होगी। प्रत्येक समूह में 20 से 25 प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। महोत्सव में 12 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाएं और बालिकाएं भाग ले सकेंगी। इसमें विद्यालयों और महाविद्यालयों की छात्राएं, नृत्य अकादमियों की सदस्य, गृहिणियां, कामकाजी महिलाएं, एनजीओ, स्वयं सहायता समूह पंजीकृत क्लब और सामुदायिक संगठन शामिल होंगे।

—————

(Udaipur Kiran)