HimachalPradesh

कांगड़ा में होगा पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का जनरल हाऊस

धर्मशाला, 30 जून (Udaipur Kiran) ।

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश का जनरल हाऊस जुलाई माह में जिला कांगड़ा में आयोजित किया जाएगा। पेंशनर्ज महासंघ की तदर्थ समिति गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष चुने गए सुरेश ठाकुर ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि धर्मशाला में उनके सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 250 के लगभग पेंशनरों ने भाग लिया और सुरेश ठाकुर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पेंशनरों की मांगों पर विचार विमर्श किया गया। पेंशनरों ने आवाज उठाई कि जैसे ही नई कार्यकारिणी का गठन हो जाता है, तुरंत पेंशनरों की मांगों को मनवाने के लिए योजना बनाई जाए। साथ ही मांगों पर जल्द ही उचित कार्यवाही नहीं की जाती है, तो सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाने बारे फैसला लिया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बताया कि प्रदेश की पूर्व कार्यकारिणी का कार्यकाल 27 मार्च 2025 को समाप्त हो चुका था। परन्तु पुरानी कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव अपने पदों को न छोड़ कर दुरूप्रयोग कर रहें हैं, और अभी भी गैरकानूनी बैठकें करके अनुचित फैसले ले रहे हैं। ठाकुर ने बताया कि शीघ्र ही पेंशनरों का राज्य स्तरीय चुनाव अधिवेशन जिला कांगड़ा में बुलाया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से पदाधिकारी व सदस्य शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष के अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए जेएन निराला जिला सोलन, हरमेश सिंह राणा जिला ऊना, चेतराम वर्मा जिला बिलासपुर तथा गंगा राम शर्मा को जिला शिमला से चुना गया। प्रदेश महासचिव के लिए भूपराम वर्मा शिमला से मुख्य संगठन सचिव मदन लाल शर्मा, जिला शिमला से तथा कोषाध्यक्ष के लिए सेठ राम को जिला कांगड़ा से चुना गया। मुख्य सलाहकार के लिए हरि चन्द गुप्ता, उप-प्रधान के लिए जयदेव शर्मा सोलन, मीरा ठाकुर शिमला, ओम लाल चौहान सिरमौर, बीसी नेगी किन्नौर, श्रुति पाल शर्मा कांगड़ा, अमोलक राम रामपुर व सुन्दर सिंह ठाकुर का चयन किया गया। संगठन सचिव के लिए रविन्द्र सिंह राणा जिला कांगड़ा, रमेश शर्मा जिला चम्बा, जीएस पंवर सिरमौर, राजिन्द्र हमलाल चम्बा, मोहर सिंह ठाकुर कुल्लू, कमलेश दत्त शर्मा सोलन को चुना गया। सलाहकार के लिए जगत सिंह नेगी किन्नौर और सुरेन्द्र गुप्ता चम्बा को चुना गया। अतिरिक्त महासचिव के लिए मोहन सिंह नेगी किन्नौर को चुना गया। प्रैस सचिव के लिए सुभाष वर्मा और लायक राम शर्मा जिला शिमला से व मनमोहन सिंह पठानिया जिला कांगड़ा से चुने गए।

(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया

Most Popular

To Top