उत्तरकाशी, 12 सितंबर (Udaipur Kiran) गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी और नलूणा भूस्खलन नासूर बनाते जा रहा है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग गंगोत्री ठीक नौ बजे नालूपानी में बंद हो गया, जिससे दोनों और से आने जाने चारधाम यात्रियों समेत राहगीरों की लंबी कतारें लग गई। इधर बीआरओ मार्ग को बहाल करने के लिए दोनों और से पोकलेन मशीन लगाई गई है।
बता दें कि मानसून ने इस बार पहाड़ों को न केवल गहरे जख्म दिए हैं बल्कि यहां के लाइफ लाइन गंगोत्री एवं यमुनोत्री हाईवे के पुराने जख्मों को भी हरा कर दिया है। गंगोत्री हाईवे पर पुराने भूस्खलन जोन फिर सक्रिय हो गए हैं।दरअसल अगस्त महीने में जिस तरह बादल फटने और अतिवृष्टि की घटनाओं ने जोर पकड़ा, उससे पूरे पहाड़ पर कई नए लैंडस्लाइड जोन तैयार हो गए। यही नहीं इसका असर उन क्षेत्रों में भी हुआ जहां पूर्व में लैंडस्लाइड जोन तो थे, लेकिन ट्रीटमेंट के चलते इन्हें निष्क्रिय कर दिया गया था।
उधर आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से ऐसे खास लैंडस्लाइड जोन का अध्ययन कराने की तैयारी की जा रही है, जो अतिवृष्टि या बदल फटने के कारण बने हैं।
(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल
