Uttrakhand

गंगाशरण मददगार का जीवन निष्कलंक रहा:महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश

श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए

-संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक गंगाशरण मददगार को दी श्रद्वाजंलि

हरिद्वार, 12 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघचालक और विहिप के केंद्रीय मंत्री रहे दिवंगत गंगाशरण मददगार को श्रद्वाजंलि देने के लिए प्रेमनगर आश्रम में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि मददगार जी का जीवन निष्कलंक रहा। वह संघ के स्वयंसेवक के कार्य करते हुए हजारों लोगों को संघ में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से जोड़ा।

दाे दिन पूर्व ब्रह्मलीन हुए गंगा शरण मददगार 92 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके थे। उन्होंने लंबे संघ जीवन मे संघ के विभिन्न दायित्वों को वहन करने के साथ विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री और धर्मयात्रा महासंघ के संस्थापक महामंत्री का दायित्व भी निभाया। उत्तराखंड बनने पर श्री मददगार पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी के राजनीतिक सलाहकार भी रहे।

श्रद्धाजंलि सभा में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि गंगाशरण मददगार जी संघ, जनसंघ के ऐसे कार्यकर्ता रहे जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी संघ कार्य किया। पूर्व केबिनेट मंत्री व नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि मददगार जी स्वयंसेवकों के प्रेरणास्रोत्र रहे।

पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने श्रद्वाजंलि देते हुए कहा कि मददगार जी हरिद्वार में ऐसा नाम था जिनका नाम आते ही संघ दर्शन हो जाता था। उनका संघ के प्रति समर्पण उनके व्यवहार में प्रदर्शित होता था। दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने मददगार के साथ अपने अनुभव को सांझा करते हुए श्रद्वाजंलि दी।

श्रद्धाजंलि सभा का संचालन प्रो. प्रेमचन्द्र शास्त्री ने किया। श्रद्वाजंलि देने वालो में भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, दर्जाधारी श्यामवीर सैनी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, मेयर प्रतिनिधि सुभाष चन्द्र, मनोज गौतम, अनिल गुप्ता, जिला कार्यवाह प्रियबन्धु, बौद्धिक प्रमुख प्रवीण कुमार, देवेश वशिष्ठ, अंकित सैनी, डॉ. विशाल गर्ग, सीए अनिल वर्मा, रमेश उपाध्याय, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, देशराज शर्मा, अभिषेक, शुभम, अमित शर्मा, प्रवीण शर्मा सहित शहर के गणमान्य लोग व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top