
– महापौर ने अभ्युदय विद्यालय-उच्च प्राथमिक विद्यालय का किया लोकार्पण
प्रयागराज, 8 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड (चैब्स) द्वारा संचालित स्मार्ट सिटी मिशन के तहत ऑपरेशन कायाकल्प योजना के अंतर्गत निर्मित एवं पुनर्विकसित अभ्युदय विद्यालय-उच्च प्राथमिक विद्यालय मुठ्ठीगंज (कक्षा 1 से 8) का लोकार्पण मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज स्मार्ट सिटी मिशन न केवल सड़क, सफाई और तकनीकी विकास तक सीमित है, बल्कि अब शिक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व बदलाव ला रहा है।
महापौर ने कहा कि “ऑपरेशन कायाकल्प योजना” के तहत नगर के विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं, बेहतर आधारभूत ढांचे और डिजिटल संसाधनों से सुसज्जित किया जा रहा है ताकि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप प्रयागराज शहर शिक्षा, स्वच्छता और विकास का आदर्श बन रहा है। हमारी सरकार गरीबों के शिक्षा के प्रति समर्पित सरकार है। महापौर ने विद्यालय के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। जिसमें स्मार्ट क्लास रूम पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, खेल मैदान और शौचालय जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल रही।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मंडल एवं अध्यापकगणों ने महापौर गणेश केसरवानी और स्मार्ट सिटी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय अब मुठ्ठीगंज क्षेत्र के बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। विशिष्ट अतिथि पार्षद किरन जायसवाल, पार्षद सतीश केसरवानी रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुरागिनी सिंह ने किया।
इस अवसर पर नगर शिक्षा अधिकारी रजनी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश सिंह, परियोजना अधिकारी संजय राय, पार्षद नीरज गुप्ता, रितेश मिश्रा, पूर्व पार्षद गिरी शंकर प्रभाकर, शैलेंद्र मिश्रा, दीपेश यादव, भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल,प्रमोद जायसवाल, गिरीजेश मिश्रा, नीरज केसरवानी, दिनेश विश्वकर्मा, शशीकांत पप्पू, अजय अग्रहरि, विष्णु त्रिपाठी, शिव मोहन गुप्ता, मुकेश जोशी, शत्रुघ्न जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, अशोक गुप्ता, दिनेश चंद्र आदि विद्यालय की अध्यापिका और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र
