CRIME

वाराणसी : राहगीरों से जबरन चंदा वसूली कर रही चार महिलाएं गिरफ्तार

वाराणसी, 22 जुलाई (Udaipur Kiran) । बड़ागांव थाना क्षेत्र के चक्का गांव हरहुआ में मंगलवार को राहगीरों और वाहन चालकों से जबरन चंदा वसूलने की शिकायत पर पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी गोमती जोन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, चक्का हरहुआ में कुछ महिलाएं राहगीरों और स्थानीय लोगों से जबरन चंदा मांग रही थीं। जब राहगीरों ने चंदा देने से इनकार किया तो उनसे झगड़ा और मारपीट की गई। शिकायत मिलने पर बड़ागांव पुलिस टीम मौके पर पहुंची और

पहले महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे पुलिस से भी उलझ गईं।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए चार महिलाएं सीमा पुत्री कम्पा, सुनीता पुत्री किशन राय, नीतू पुत्री महेन्द्र और सिमरन पुत्री दिलीप को गिरफ्तार कर लिया। बड़ागांव पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी महिलाएं राजस्थान के पाली जिले की मारवाड़ जंक्शन के भाटों का बास क्षेत्र की निवासी हैं। यह महिलाएं पूर्व में भी वाराणसी जिले और आसपास के क्षेत्रों में इसी प्रकार की गतिविधियों में लिप्त पाई जा चुकी हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Most Popular

To Top