बांदा, 21 जून (Udaipur Kiran) । प्लग लगाते समय करंट लग जाने से महिला झुलस गई और उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों मेे कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अलग अलग स्थानो में करंट लगने से चार लोग और झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गिरवां थाना क्षेत्र के पतौरा गांव निवासी 40 वर्षीय प्रवेशिका शुक्ला पत्नी गनेश नारायण शुक्ला शनिवार सुबह बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रही थी। तभी करंट का झटका लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी। कुछ देर के बाद मौके पर पहुंचे पुत्र शुभम ने देखा तो वह चीख पड़ा शोरगुल सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। जीवित होने की आशंका पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों मे कोहराम मच गया। सूचना पाकर मैके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के रिश्तेदार प्रेम किशोर ने बताया कि मृतका के एक पुत्र एक पुत्री है।
पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा निवासी 28 वर्षीय शिवकुमार पुत्र कैलाश बसंत विहार में मजदूरी करने आया था। वह काम कर रहा था। तभी उसका पैर जमीन पर पड़ी केबिल में पड़ गया। जिससे करंट की चपेट में आकर झुलस गया। इसी तरह तिंदवारी मुंगूस गांव निवासी 44वर्षीय प्रभा देवी पत्नी श्रीराम शनिवार की सुबह सफाई कर रही थी। तभी उसका हाथ कूलर में छू गया। जिससे करंट की चपेट में आ कर झुलस गई। रिवई सुनैना गांव निवासी 21 वर्षीय अमित पुत्र जगरूप सिंह काम कर रहा था। तभी करंट लग जाने से वह झुलस गया। पैलानी थाना क्षेत्र के लसड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय खुशबू सिंह पत्नी शिवपूजन सिंह शनिवार की सुबह काम कर रही थी। तभी उसका हाथ तार में छू गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ कर झुलस गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिला अस्पताल में ईएमओ डॉक्टर विनीत सचान ने बताया कि करंट लगने से झुलसी महिला को जिला अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और बाकी का इलाज चल रहा है।
—————
(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह
