Uttar Pradesh

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व भाजपा विधायक ने बाढ़ पीड़ितों की सुनी समस्याएं, बांटी राहत सामग्री

बाढ़ प्रभावित लोगों  तिरपाल व राहत सामग्री बांटते पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा विधायक

फतेहपुर, 22 अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार को बनाए गए बाढ़ राहत शिविर के शर्णार्थियों से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व जहानाबाद के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने बाढ़ पीड़ित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी तथा बाढ़ पीड़ित परिवारों को तिरपाल व राहत सामग्री बांटी।

मलवां विकासखंड क्षेत्र के दरियापुर गांव के पास स्थित महुआटीला में बने बाढ़ राहत शिविर में बाढ़ पीड़ित परिवारों को ठहराया गया है। बताते चले कि गंगा नदी तथा पांडु नदी में जल स्तर बढ़ जाने से एक दर्जन से अधिक गांव अवसेरी खेड़ा, दरियापुर, कटरी, मदारपुर, बबुरी खेड़ा, नया खेड़ा, मल्हू खेड़ा, रामघाट व बेरी नारी आदि गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित परिवारों व लोगों को महुआ टीला स्थित बाढ़ शिविर में रखा गया है। इसके अलावा बाढ़ पीड़ित परिवारों को खांगल बाबा मंदिर के समीप स्थिति बनाए गए दो शिवरों में भी रखा गया है।

आज पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व जहानाबाद क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल महुआ टीला स्थित राहत शिविर में पहुंचे। बाढ़ प्रभावित परिवारों तथा लोगों से उनकी समस्याएं सुनी। मौजूद परिवारों को पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व जहानाबाद से भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने अपने हाथों से तिरपाल दिए।

इस मौके पर मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने तहसीलदार अचिलेश कुमार सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों का लगातार ध्यान दिया जाए। किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना आने पाए।

इस मौके पर ग्राम प्रधान रामदास निषाद, लेखपाल शुभम सिंह, लेखपाल अभिमन्यु सिंह, लेखपाल दीपक, लेखपाल अमित, कानूनगो भोला प्रसाद, भाजपा नेता अरुण कुमार शुक्ला, राजा भान सिंह, दीपक वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र कुमार

Most Popular

To Top