Uttrakhand

हरिद्वार के पूर्व एसएसपी डॉ. साह का 72 वर्ष की आयु में देहांत

स्वर्गीय डॉ. किरण साह।

नैनीताल, 14 जुलाई (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड पुलिस के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे नैनीताल के मल्लीताल बाजार निवासी डॉ. किरण लाल साह का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार गहरे दुःख के माहौल में किया गया।

डॉ. साथ हरिद्वार जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद नगर की धार्मिक-सांस्कृतिक संस्था श्रीराम सेवक सभा के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहे। उनके पुत्र अधिवक्ता हैं तथा एक पुत्री भी है। डॉ. साह के निधन पर श्रीराम सेवक सभा तथा नगर कांग्रेस कमेटी सहित सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र के अनेक लोगों ने गहरा दुःख प्रकट किया है।

सभा की ओर से शोक व्यक्त करने वालों में अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, अशोक साह, राजेंद्र बिष्ट, विमल साह, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी, घनश्याम लाल साह, ललित साह, गिरीश भट्ट, हरीश राणा, मिथिलेश पांडे, आनंद बिष्ट तथा कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, महासचिव डॉ. विजय कुमार और नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कबडवाल आदि शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Most Popular

To Top