

चंपावत, 6 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के दिशा-निर्देशन में रैन बसेरे में भारत माता की प्रतिमा स्थापित की गई। सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने प्रतिमा का अनावरण किया।
कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल ने कहा कि उनका एक ही सपना है अखंड भारत। उन्होंने कहा कि भारत माता की मूर्ति का अनावरण करते हुए उन्हें अत्यंत गर्व और हर्ष का अनुभव हो रहा है। उन्होंने इस पहल के लिए पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा और समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के जयकारों से वातावरण गूंजा दिया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, सतीश चंद्र पांडे, सुभाष बगोली, मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर, योगेश मेहता, जीवन गहतोड़ी, राजू गढ़कोटी, सचिन जोशी, गौरव पांडे, विकास शाह, गोविंद बोहरा, मनोज गर्ग, कुलदीप देव, भैरव दत्त राय और पूर्व पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
(Udaipur Kiran) / राजीव मुरारी
