Jharkhand

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा दुमका पहुंचे

पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्त्ता

दुमका, 17 अगस्त (Udaipur Kiran) । पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता अर्जुन मुंडा रविवार को दुमका पहुंचे। इस दौरान पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर मुंडा ने कार्यकर्ताओं से मिलकर कुशल क्षेम पुछा।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश भाजपा की ओर से सूर्या हांसदा के एनकाउंटर का जांच टीम गठित किया गया था। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक अमित मंडल एवं अमर बाऊरी को टीम में रखा गया है। गोड्डा के ललमटिया स्थित डकैता गांव स्थित सूर्या हांसदा के आवास में परिजनों से मुलाकात के लिए जाने के क्रम में पूर्व सांसद के घर में कुछ देर के लिए अर्जुन मुंडा रुक कार्यकर्ताओं से मिले। कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत, दीपक स्वर्णकार, इंद्रकांत यादव, हराधन मरिक, रामयश कुमार, रामकृष्ण हेम्ब्रम, फुटो देवी, गौतम रजक, दर्शन हेंब्रम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार

Most Popular

To Top