
पटना, 17 जुलाई (Udaipur Kiran) । बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र (विधानसभा-विधान परिषद्) सोमवार, 21 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो कि शुक्रवार, 25 जुलाई तक चलेगा। बिहार विधान परिषद् के सभापति, अवधेश नारायण सिंह ने मानसून सत्र से पूर्व गुरुवार को अपने कार्यालय में सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें सभी दलों के नेता शामिल हुए।
बैठक में मानसून सत्र (210वें) के सुगम एवं सफल संचालन पर चर्चा की गई। सभापति ने सभी दलों के नेताओं से आगामी सत्र के कुशल, सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सार्थक सहयोग देने की अपील की।
इस बैठक में मंत्री, संसदीय कार्य विभाग विजय कुमार चौधरी, उप सभापति प्रो.(डॉ.) राम वचन राय, सदन उप नेता प्रो.(डॉ.) राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल संजय कुमार सिंह शामिल हुए।
इसके अलावा मुख्य सचेतक विरोधी दल अब्दुल बारी सिदि्दकी, सचेतक सत्तारूढ़ दल रीना देवी, सदस्य बिहार विधान परिषद् नवल किशोर यादव, विरेन्द्र नारायण यादव, डॉ. मदन मोहन झा, संजय कुमार सिंह, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, शशि यादव, बिहार विधान परिषद् के सचिव अखिलेश कुमार झा सम्मिलित हुए।
—————
(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी
