Uttar Pradesh

भाजपा के पूर्व विधायक रामदेव आचार्य का निधन

फाइल फोटो रामदेव आचार्य

लखनऊ, 8 सितंबर (Udaipur Kiran News) । अयोध्या जिले की रूदौली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर दो बार विधायक रहे आचार्य रामदेव वैश्य का सोमवार को संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। पिछले कई दिनों से वह एसजीपीजीआई में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को 10 बजे भैरोधाम रूदौली में होगा।

उनके निधन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल, राज्यमंत्री सतीश शर्मा और अयोध्या के पूर्व सांसद लल्लू सिंह,जिलाध्यक्ष संजीव सिंह,रूदौली विधायक रामचन्द्र यादव, मण्डल अध्यक्ष राकेश तिवारी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाईलाल यादव और डा. उदयराज राजपूत ने शोक जताया है।

विधायक से पहले वह सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्य थे। विद्यार्थी जीवन में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने। वह संघ के जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख और विश्व हिन्दू परिषद के जिला महामंत्री भी रहे। राम मंदिर आन्दोलन के दौरान 1991 में हुए ​विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा से टिकट मिला और विधायक बने। इसके बाद 1996 में वह दुबारा विधायक बने।———–

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Most Popular

To Top