Assam

आक्रासू के पूर्व अध्यक्ष विश्वजीत राय भाजपा में हुए शामिल

गुवाहाटीः असम प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बीटीसी चुनाव के मद्देनजर संकल्प पत्र जारी करते मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता।

गुवाहाटी, 12 सितंबर (Udaipur Kiran) । कोच राजबंशी छात्र संघ (आक्रासू) के पूर्व अध्यक्ष विश्वजीत राय शुक्रवार काे भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल हो गए। इस दाैरान बीटीआर चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया गया।

शांति, सुरक्षा और विकसित बीटीआर के निर्माण के उद्देश्य से असम के प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बीटीआर चुनाव 2025 के भारतीय जनता पार्टी के चुनावी संकल्प पत्र का विमोचन मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने किया।

इस कार्यक्रम के दौरान आक्रासू के पूर्व अध्यक्ष विश्वजीत राय ने औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हुए। आक्रासू के नेताओं के साथ कमतापुर स्वायत्त परिषद के कुछ कार्यकारी सदस्य और सामान्य सदस्य भी भाजपा में शामिल हुए।

इसके अलावा, कोच राजबंशी समुदाय के विभिन्न स्तरों के सौ से अधिक लोग ने भाजपा का दामन थामा। नए सदस्यों का औपचारिक रूप से पार्टी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।——————–

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top