
अंबिकापुर, 3 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । भारतीय जनता पार्टी सरगुजा संगठन ने इतिहास रचते हुए पहली बार किसी महिला को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी में गोंड जनजाति समाज की सक्रिय समाजसेवी और भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता अरुणा सिंह को महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को न केवल संगठन में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने वाला कदम माना जा रहा है, बल्कि यह जनजातीय समाज की बढ़ती राजनीतिक सहभागिता का भी महत्वपूर्ण संकेत है।
—————
(Udaipur Kiran) / पारस नाथ सिंह
