Maharashtra

महाराष्ट्र में बाढ़ः अधिकारियों- कर्मचारियों ने किया एक दिन का वेतन दान

मुंबई, 24 सितंबर (Udaipur Kiran News) । महाराष्ट्र के कई इलाके बाढ़ की चपटे में हैं और फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। संकट फंसे किसानों और आम जनता की मदद के लिए सरकारी गजटेड अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने का निर्णय लिया है।

महाराष्ट्र राज्य राजपत्रित अधिकारी महासंघ की ओर से बताया गया है कि प्रदेश में भारी बारिश के कारण स्थिति बेहद गंभीर है। इस कठिन परिस्थिति में सभी सरकारी अधिकारी राज्य की जनता के साथ हैं। महासंघ ने राज्य के डेढ़ लाख राजपत्रित अधिकारियों का सितंबर महीने का एक दिन का वेतन ‘मुख्यमंत्री राहत कोष’ में दान करने का निर्णय लिया है।

राज्य के अधिकांश भागों में बादल फटने जैसी भारी बारिश के कारण कृषि और नागरिकों को भारी नुकसान हुआ है। इस आपदा की स्थिति में, सरकार के मुखिया राज्य की जनता को आश्वस्त करने के लिए अत्यंत धैर्य के साथ प्रभावी कदम उठा रहे हैं। महासंघ की ओर से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार को भेजे गए एक पत्र में राज्य सरकार को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया गया है। इससे पहले भी महासंघ की ओर से आपात स्थितियों में कई बार

‘मुख्यमंत्री राहत कोष’ में एक दिन का वेतन दान किया गया है। महाराष्ट्र राज्य राजपत्रित अधिकारी महासंघ 70 लेखा-वार राजपत्रित अधिकारी संगठनों का एक सरकारी मान्यता प्राप्त महासंघ है। अधिकांश सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन की पेंशन दान करने की इच्छा व्यक्त की है। महासंघ ने राज्य के सभी सेवारत व सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारियों के एक दिन के वेतन/सेवानिवृत्ति वेतन को जमा करने के संबंध में शासनादेश जारी करने का अनुरोध किया है।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Most Popular

To Top