Gujarat

प्रथम वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस: मुख्यमंत्री के साथ इसरो के अध्यक्ष की बैठक

मुख्यमंत्री के साथ इसरो के अध्यक्ष की मुलाकात बैठक

गांधीनगर, 9 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । आज प्रथम वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का उत्तर गुजरात, मेहसाणा में शुभारंभ हुआ। जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने वन टु वन बैठक आयोजित कर इसरो तथा अहमदाबाद स्थित अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र की विभिन्न उपलब्धियों की चर्चा की।

राज्य सूचना विभाग ने अपने बयान में बताया कि डॉ. नारायणन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा तथा निरंतर मार्गदर्शन से इसरो ने पिछले 11 वर्षों में 90 से अधिक उपग्रहों की सफलता प्राप्त की है। इतना ही नहीं, भारत अंतरिक्ष अनुसंधान क्षेत्र में विकसित राष्ट्र की पंक्ति में खड़ा है।

मुख्यमंत्री ने इसरो की इस उपलब्धि के लिए डॉ. नारायणन को अभिनंदन दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा स्पेस सेक्टर में प्राइवेट प्लेयर्स को भी अवसर दिए जाने की प्रशंसा की।

गुजरात में इसरो को आवश्यक भूमि के प्रस्ताव के विषय में भी मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार का पॉजिटिव अप्रोच दर्शाया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव पंकज जोशी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एम. के. दास, उद्योग विभाग की प्रधान सचिव ममता वर्मा, मुख्यमंत्री की अपर प्रधान सचिव अवंतिका सिंह, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव पी. भारती भी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / Abhishek Barad

Most Popular

To Top