body{font-family:Arial,sans-serif;font-size:10pt;}.cf0{font-family:Nirmala UI,sans-serif;font-size:11pt;}.cf1{font-family:Consolas;font-size:11pt;}.pf0{}
नई दिल्ली, 27 जुलाई (Udaipur Kiran) । दिल्ली में उत्तर-पूर्वी जिले के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां की भगत सिंह कॉलोनी की गली नंबर 3 के एक मकान में आग लगने से एक महिला की मौत हो गयी। फिलहाल आग लगने की वजहों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र की भगत सिंह कॉलोनी में लगी आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच दमकल कर्मियों ने आग से घायल हुई एक महिला को घर से बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान 40 वर्षीय मंजू जैन के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब सात बजे पुलिस और दमकल विभाग को भगत सिंह कॉलोनी की गली नंबर 3 में स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग की चपेट में आई एक महिला को तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि आग मकान के ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी, जिसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है और साक्ष्य एकत्र किए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
————-
(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी
