Jharkhand

बिजली चोरी के आरोप में सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, कई लोगों पर लगा जुर्माना

रामगढ़ थाना

रामगढ़, 8 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । विद्युत चोरी के आरोप में सहायक विद्युत अभियंता दीपक कुमार सिंह ने रामगढ़ थाना में बुधवार को सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।

आवेदन में बताया है कि विद्युत ऊर्जा चोरी रोकथाम के लिए छापेमारी टीम का गठन किया गया था। छापेमारी के दौरान अवैध रूप से विद्युत चोरी करते हुए पाए गए लोगों पर जुर्माना लगाया गया है। इसमें, लोधमा निवासी सिकंदर बेदिया पिता भवनाथ बेदिया पर 10500, रोशन बेदिया पर 17500, कोठार जेल रोड निवासी दशरथ महतो पर 5500, जलेश्वर मुंडा पर 5500, कौशिक मानकी पिता नेवलाल मुंडा पर 5500, अभिषेक मुंडा पर 5500 और नया चाहा निवासी विनोद पाहन पिता तुलसी पाहन पर 5500 का जुर्माना लगाया गया है। पुलिस ने रामगढ़ थाने में मामला दर्ज कर ली है।

छापेमारी दल में प्रधान सारणी सुरेंद्र राम, राजनाथ महतो सहित मनोज बेदिया और मुन्नीलाल महतो शामिल थे।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Most Popular

To Top