Bihar

हत्याकांड के प्राथमिकी आरोपी श्यामलाल ऋषिदेव ढाई साल बाद गिरफ्तार

अररिया फोटो:फारबिसगंज थाना

अररिया, 12 अगस्त (Udaipur Kiran) ।

जिले की फारबिसगंज थाना पुलिस ने ढाई साल पहले हत्या के मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी आरोपित 40 वर्षीय श्यामलाल ऋषिदेव पिता विष्णुदेव ऋषिदेव को मंगलवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गुप्त सूचना पर फारबिसगंज थान कांड संख्या 227/23 दिनांक 17 मार्च 23 धारा 302,301,34 आईपीसी मामले में श्यामलाल ऋषिदेव को गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी की पुष्टि फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने भी की है मामले पर जानकारी देते हुए फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि श्यामलाल ऋषिदेव पिता विष्णुदेव ऋषिदेव को ढोलबज्जा से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी कांड के एक अन्य सिमराहा थाना क्षेत्र खवासपुर के आरोपी रूपचंद ऋषिदेव पिता विजल ऋषिदेव कुर्की से बचने के लिए विगत सप्ताह न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है।

कांड का अनुसंधान सभी बिंदुओं पर पूर्ण है। छापामारी टीम में थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह,पुलिस अवर निरीक्षक राजनंदनी सिंहा,अमित राज,प्रभा कुमारी आदि मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Most Popular

To Top