RAJASTHAN

पर्व पुंज कार्तिक माह मंगलवार से प्रारंभ

पर्व पुंज कार्तिक माह मंगलवर से प्रारंभ

जयपुर, 6 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पर्व पुंज कार्तिक माह (7 अक्टूबर से 5 नवंबर तक) मंगलवार से शुरू होगा। कार्तिक माह में भजन-कीर्तन, स्नान, दान, गंगा पूजन, दीपदान और तुलसी पूजन पर जोर रहेगा। गोविंद देवजी, चौड़ा रास्ता के राधा दामोदर जी, पुरानी बस्ती स्थित गोपीनाथ जी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। कार्तिक माह में करवा चौथ, धन तेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, डाला छठ सहित अनेक पर्व और त्योहार रहेंगे।

ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि हिंदू धर्म में कार्तिक माह का विशेष महत्व होता है। यह महीना सबसे पवित्र महीनों में से सबसे खास होता है। कार्तिक माह पूजा, तप और व्रत का महीना माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह हिंदू कैलेंडर का आठवां महीना होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी माह में भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा के बाद जागते हैं।

दीपदान-तुलसी पूजन की मान्यता

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस माह दीपदान और तुलसी पूजन से व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और सभी तरह के पापों का नाश होता है। कार्तिक माह में दीपदान और तुलसी पूजन से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है।

इस माह में दीपदान और तुलसी पूजा का विशेष महत्व होता है। इस माह के दौरान सुबह और शाम तुलसी की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। जिसमें देशी घी से तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाया जाता है। कार्तिक माह में तुलसी की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस माह दीपदान करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी बहुत ज्यादा प्रसन्न होती है। कार्तिक के महीने में भगवान विष्णु भगवान श्रीकृष्ण और तुलसी माता की विशेष रूप से पूजा होती है। इस माह में दीपदान करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

यह है कार्तिक माह का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में कार्तिक माह को सबसे शुभ और पुण्य फलदायी महीना माना जाता है। इस माह में साल के कई बड़े व्रत-त्योहार जैसे करवा चौथ, दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पर्व आते हैं। कार्तिक माह में सूर्योदय से पहले उठकर गंगा स्नान, प्रभु भजन-कीर्तन करना और दर्शन करना बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। इसके अलावा इस माह में तुलसी पूजना का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस माह में पूजा-पाठ और जप-तप करने से व्यक्ति को कई तरह के अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है।

—————

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top