Uttrakhand

इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हुआ महासंघ का पौधरोपण अभियान

pondhropan in india records

नैनीताल, 15 जून (Udaipur Kiran) । कुमाऊ-गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त कर्मचारी महासंघ का नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा पौधरोपण अभियान “इंडिया बुक ऑफ रिकार्डूस’ में दर्ज हो गया है।

महासंघ ने आंदोलन के 332 दिन तक नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 जारी करने की मांग को लेकर प्रदेशभर में 52000 पौधों का रोपण किया। जिसे लांगेस्ट कैंपेन टू प्लांट सैपलिंग’ नाम दिया गया था।

प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में उनके संगठन का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होने पर सभी कर्मचारियों में खुशी है। गुरुरानी के नेतृत्व में 3 जुलाई 2024 से राज्य समेत पूरे देश में एक अनूठा पौधा रोपण आंदोलन किया गया।

जिसमें कर्मचारियों के माध्यम से समूचे उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल व गढ़वाल मंडल विकास निगम की इकाइयों के परिसर में पौधों का रोपण किया गया। समय-समय पर ज्ञापन के साथ पौधा के तहत पौधरोपण किया गया। इसके अलावा विवाह समारोह, जन्मदिन, सालगिरह, विदाई समारोह जन प्रतिनिधियों आदि को भी पौधरोपण आंदोलन से जोड़ा गया।

(Udaipur Kiran) / DEEPESH TIWARI

Most Popular

To Top