Madhya Pradesh

सतना-पन्ना मार्ग पर किसानों ने लगाया जाम, खाद के लिए टोकन नहीं मिलने के विरोध में धरने पर बैठे

सतना-पन्ना मार्ग पर किसानों ने लगाया जाम

सतना, 15 सितंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के सतना जिले में साेमवार सुबह किसानाें ने सतना-पन्ना मार्ग पर जाम लगा दिया। खाद के टोकन नहीं मिलने से नाराज किसान कृषि अभियांत्रिकी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दाैरान सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति काे संभाला। करीब 45 मिनट बाद यातायात बहाल हाे सका।

सोमवार को कृषि अभियांत्रिकी कार्यालय के सामने किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। करीब दो सौ किसान टोकन वितरण केंद्र के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना है कि वे रोज टोकन के लिए लाइन में लगते हैं। कई बार चक्कर लगाने के बाद भी टोकन नहीं मिल रहा। इससे उनकी बोनी प्रभावित हो रही है। समय पर खाद न मिलने से फसल की उत्पादन क्षमता पर असर पड़ने का खतरा है। सतना और मैहर जिले में टोकन की वेटिंग लिस्ट 7 हजार तक पहुंच गई है। कृषि विभाग ने वितरण की गति धीमी कर दी है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। धरने के कारण सतना पन्ना मार्ग पर करीब एक घंटे जाम लगा रहा। प्रदर्शन के कारण निजी वाहनों समेत यात्री बसें भी 1 घंटे खड़ी रहीं। माैके पर पहुंचे प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने किसानों काे समझाइश देकर जाम खुलवाया।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top