Madhya Pradesh

मंदसौर में कुट्टी मशीन चलाते समय किसान की मौत

मंदसौर में कुट्टी मशीन चलाते समय किसान की मौत

मंदसौर, 21 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्‍य प्रदेश के मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हिंगोनिया छोटा में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां किसान गणपत सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब 50 वर्षीय गणपत सिंह पिता गोवर्धन सिंह राजपूत गुरूवार को अपने घर में पशुओं के लिए चारा काटने की कुट्टी मशीन की जांच कर रहे थे। मशीन चेक करते समय वे अचानक करंट की चपेट में आ गए।

परिवार के सदस्य तुरंत उन्हें मंदसौर जिला चिकित्सालय ले गए। चिकित्सकों ने सीपीआर और आक्सीजन के माध्यम से उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक गणपत सिंह के दो बच्चे हैं जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से परिवार में मातम छा गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया

Most Popular

To Top