Haryana

फरीदाबाद : लोगों ने सोचा, तभी प्रदेश में तीसरी बार बनी भाजपा की सरकार : बड़ौली

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली पत्रकार वार्ता करते हुए

हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने फरीदाबाद में पत्रकार वार्ता को किया संबोधित

फरीदाबाद, 4 अगस्त (Udaipur Kiran) । हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के उस बयान को लेकर पलटवार किया है जिसमें आरती राव ने कहा था कि हमने सोचा था प्रदेश में भाजपा की सरकार बने और हमने हवा चलाई, जिसके बाद भाजपा की सरकार बनी। बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में बहुत सारे लोगों ने सोचा था भाजपा की सरकार बने और उन्हीं की सोच और समर्थन से भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि सोचने वालों की सोच अलग हो सकती है, लेकिन भाजपा की सरकार बनाने की इच्छा रखने वालों की संख्या ज्यादा थी, इसीलिए भाजपा की तीसरी बार सरकार बनी। मोहन लाल बड़ली सोमवार को फरीदाबाद के सेक्टर 15 में बने भाजपा कार्यालय अटल कमल पहुंचे, जहां पर उन्होंने आगामी 14 अगस्त को फरीदाबाद में आयोजित होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारियों की जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम राज्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल होंगे। बड़ौली से जब आरती राव के बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बहुत सारे लोगों के समर्थन से बनी है। प्रदेश में बहुत सारे लोगों ने सोचा था भाजपा की सरकार बने और उन्हीं की सोच और समर्थन से भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि सोचने वालों की सोच अलग हो सकती है, लेकिन भाजपा की सरकार बनाने की इच्छा रखने वालों की संख्या ज्यादा थी, इसीलिए भाजपा की तीसरी बार सरकार बनी। सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को एडवोकेट जनरल (एजी) पद से हटाने को लेकर पूछे गए सवाल पर बडौली ने स्पष्ट किया। कि यह निर्णय पार्टी और सरकार का होता है कि किसे पद पर रखना है और किसे हटाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी सामूहिक निर्णयों से चलती है और हर फैसला सोच-समझकर लिया जाता है। नेताओं की डिनर पार्टी को लेकर भाजपा नेता राव इंद्रजीत द्वारा की गई टिप्पणी पर बडौली ने व्यंग्य करते हुए कहा कि हमारे नेता तो हर मंगलवार को भोजन पर मिलते हैं। यह कोई विशेष घटना नहीं है। उन्होंने कहा कि हाल ही में विधायक दल की बैठक भी हुई थी, जहां सभी विधायक एक साथ भोजन करते देखे गए। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, फरीदाबाद महानगर अध्यक्ष सोहनपाल सिंह सहित अनेकों भाजपा नेता व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Most Popular

To Top