CRIME

फर्जी आईएएस अधिकारी का साथी गिरफ्तार

फर्जी आईएएस अधिकारी का साथी गिरफ्तार

लखनऊ, 05 सितम्बर (Udaipur Kiran) । जिले की वजीरगंज थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह फर्जी आईएएस अधिकारी का साथी है, जो उसके हर काम में साथ देता था।

वजीरगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को फर्जी आईएएस अधिकारी मऊ निवासी सौरभ त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था। उसके साथी मूलरूप से फर्रूखाबाद के नेकपुर निवासी कुमार गौरव पाण्डेय के बारे में जानकारी मिली कि वह कैसरबाग बस अड्डे की ओर जा रहा था। अगर सही समय पर पुलिस पहुंचती है तो उसे पकड़ा जा सकता है। इसके बाद उपनिरीक्षक रणविजय सिंह टीम के साथ पहुंचे और परिवर्तन चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया।

—————

(Udaipur Kiran) / दीपक

Most Popular

To Top