RAJASTHAN

जम्मू जाने वाली कई ट्रेनों के रद्दीकरण अवधि में विस्तार

jodhpur

जोधपुर, 7 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर भारी वर्षा से कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कई रेलसेवाओं को रद्द/आंशिक रद्द किया गया था। उन रेलसेवाओं के रद्दीकरण/आंशिक रद्दीकरण की अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा, गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाडमेर रेलसेवा, गाड़ी संख्या 19107 भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन और गाड़ी संख्या 19108, शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस रेलसेवा आगामी आदेशों तक रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाए

गाड़ी संख्या 19027 बांन्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी रेलसेवा जो आगामी आदेशों तक बांन्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह लुधियाना तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा लुधियाना -जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19028, जम्मूतवी-बांन्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो आगामी आदेशों तक जम्मूतवी के स्थान पर लुधियाना से ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा जम्मूतवी- लुधियाना के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14803, भगत की कोठी-जम्मूतवी रेलसेवा जो आगामी आदेशों तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह पठानकोट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा पठानकोट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14804, जम्मूतवी-भगत की कोठी रेलसेवा आगामी आदेशों तक जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा जम्मूतवी-पठानकोट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा जो आगामी आदेशों तक साबरमती से प्रस्थान करेगी वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फिरोजपुर कैंट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-साबरमती रेलसेवा आगामी आदेशों तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी, अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Most Popular

To Top