Jharkhand

राष्ट्रीय लोक अदालत में 40 हजार 836 मामलों का निष्पादन

राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन करते अतिथि

रांची, 13 सितंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय लोक अदालत का उदघाटन मुख्य न्यायाधीश त्रिलोक सिंह चौहान और झारखण्ड उच्च न्यायालय-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची सुजित नारायण प्रसाद ने झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से शनिवार को ऑनलाईन किया गया।

न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 और अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने व्यवहार न्यायालय,डालसा हॉल में झारखंड पीड़ित मुआवजा के तहत 12 पीड़ितों के बेंच 27 लाख 15 हजार रुपये का चेक पीड़ितों के बीच चेक का वितरण किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए न्यायिक दंडाधिकारियों के लिए 34 और कार्यपालक दंडाधिकारियों के लिए 19 बेंच का गठन किया गया था। न्यायिक दंडाधिकारियों, बैंक और बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के साथ पूर्व में बैठकें की गयी थी। न्यायालयों के माध्यम से वादकारियों को पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक नोटिस भी भेजा गया था, ताकि लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन किया जा सके।

इसके साथ ही वाहन दुर्घटना मुआवजा में न्यायिक पदाधिकारियों की ओर से 82 पीड़ितों के बीच 8 करोड़ 70 लाख 37 हजार 698 रुपये की राशि के चेकों का वितरण किया गया।

साथ ही केरकेट्टा ऑडीटोरियम, दीपाटोली में नालसा वीर परिवार सहायता योजना-2025 के वर्चुअल उद्घाटन के अवसर त्रिलोक सिंह चौहान, मुख्य न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय, झारखण्ड उच्च न्यायालय-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, सुजित नारायण प्रसाद, संजय कुमार द्विवेदी और अन्य अतिथियों ने कुल दो करोड़, 14 लाख 51 हजार 714 रूपये की राशि का वितरण पीड़ितों को किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में बिल्कुल मामले 40 हजार 836 और प्री-लिटिगेशन के दो लाख आठ हजार 97 मामलों का निस्तारण किया गया।

साथ ही दो अरब 96 करोड़ 58लाख 41 हजार 924 राशि का सेटलमेंट हुआ।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top