Madhya Pradesh

हर घर तिरंगा अभियानः आजादी के तरानों से गूंज उठा नीमच शहर

वृहद तिरंगा वाहन रैली
छात्राओं ने बनाई भारत के नक्‍शे की प्रतिकृति

– जिला पुलिस ने नीमच में निकाली वृहद तिरंगा वाहन रैली

नीमच, 12 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के नीमच शहर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया की उपस्थिति में शासकीय उत्कृष्ट क्रमांक 2 स्कूल से मंगलवार को वृहद तिरंगा वाहन रैली आयोजित की गई। इस रैली में पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों ने वाहन पर सवार होकर रैली के साथ नीमच शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का संदेश दिया। इस वाहन रैली में नीमच के बैंड द्वारा प्रस्तुत आजादी के तरानों और देशभक्ति के गीतों से नीमच शहर गूंज उठा।

तिरंगा वाहन रैली शा.बा.उ.मा.विद्यालय क्रमांक-2 नीमच से प्रारंभ होकर फवारा चौक, कमल चौक, टैगोर मार्ग, भारत माता चौराहा, पुस्‍तक बाजार, घण्‍टा घर, ना बाजार,होते हुए बारादरीएवं शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए वापस शा.बा.उ.मा.विद्यालय क्रमांक-2 नीमच पर आकर रैली का समापन हुआ। इस मौके पर नीमच के रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह, सूबेदार सोनू बडगुर्जर थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी, पुलिस जवानों, शौर्या दल, एन.सी.सी. केडेट्स एवं बड़ी संख्‍या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

रतनगढ़ में छात्राओं ने बनाई भारत के नक्‍शे की प्रतिकृति

,हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल रतनगढ़ जिला नीमच में मंगलवार को स्कूली छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ भारत के नक्शे की प्रतिकृति बनाई गई। इस दौरान प्राचार्य रविंद्र सिंह राय सहित समस्त शिक्षकगण व निकाय कर्मचारी भी उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top