RAJASTHAN

सीमा चौकियों पर पहुंचे बीएसएफ आईजी, प्रहरियों को प्रोत्साहित किया

सीमा चौकियों का दौरा किया बीएसएफ आईजी ने, सीमा प्रहरियों की हौसला अफजाई की

जैसलमेर, 18 सितंबर (Udaipur Kiran) । महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल राजस्थान एम एल गर्ग द्वारा 179 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के द्विवार्षिक निरीक्षण के दौरान सीमा चौकियों का दौरा किया, वर्तमान सुरक्षा हालातों का जायजा लिया और सीमा प्रहरियों का हौसला अफजाई किया।

इस दौरे के दौरान सीमावर्ती ग्राम भूरासर में सिविक एक्शन प्रोग्राम में भाग लिया। सीमा सुरक्षा बल की तरफ से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूरासर में सीमावर्ती गांवों के छात्रों की अच्छी शिक्षा के लिए पुस्तकालय समर्पित किया गया। इस समारोह में एम एल गर्ग, महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय सी सु बल राजस्थान, विक्रम सिंह कुंवर, कमान्डेंट 179 वीं वाहिनी, बाबू लाल यादव, द्वितीय कमान अधिकारी, सत्तार खान उप कमांडेंट, शैलेन्द्र सिंह, सहायक कमांडेंट, इंस्पेक्टर इंटेलिजेंस दानाराम गोदारा, सीमा प्रहरियों, भूरासर सरपंच गणपत सिंह सोढ़ा, सीमावर्ती ग्रामीणों, शिक्षकगण और छात्रों ने भाग लिया। इस समारोह के दौरान महानिरीक्षक ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल सदैव सीमावर्ती ग्रामीणों की सुरक्षा और सहयोग के लिए कार्यरत है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा सुरक्षा बल सीमावर्ती ग्रामवासियों की सुरक्षा के लिए अडिग रहा है।

भूरासर सरपंच ने बताया कि यह हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है कि छात्रों की अच्छी शिक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल की तरफ से विद्यालय में पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी सीमा सुरक्षा बल ने सीमावर्ती ग्रामवासियों की सुरक्षा और सहयोग किया।

प्रधानाध्यापक हरपाल सिंह रणवां, शिक्षकों और सीमावर्ती ग्रामवासियों ने महानिरीक्षक ,सीमांत मुख्यालय ,राजस्थान, समादेष्टा 179 वीं वाहिनी और सीमा सुरक्षा बल को इस कार्य के लिए बहुत बहुत धन्यवाद कहा और कहा कि हमारे बच्चों को भविष्य में अच्छी शिक्षा मिलेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / चन्द्रशेखर

Most Popular

To Top