Uttar Pradesh

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक में समाज की एकजुटता पर जोर

बैठक करते हुए वैश्य  समाज के लोग

औरैया, 27 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की आवश्यक बैठक सोमवार को गोपाल वाटिका, औरैया में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज की राजनैतिक भागीदारी और संगठन को सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष विष्णु गहोई ने पगड़ी पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

डॉ. सुमन्त गुप्ता ने कहा कि समाज के उत्थान और संरक्षण के लिए एकजुटता आवश्यक है, तभी राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने संगठन को गतिशील बनाने के लिए औरैया जनपद की विभिन्न कमेटियों का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की।

जिला महिला शाखा में एकता गुप्ता को जिला प्रभारी, आरती पोरवाल को उपाध्यक्ष, नीलम पोरवाल को उप मंत्री, बबीता गुप्ता को सह संयोजक, चारुल पुरवार को नगर संयोजक तथा सरिता गुप्ता और संयोगिता (जूली) को सदस्य मनोनीत किया गया। वहीं, दिबियापुर टीम में डॉ. सपना गुप्ता नगर अध्यक्ष, नीता बिश्नोई उपाध्यक्ष, अर्चना पोरवाल महामंत्री, शिखा अग्रवाल कोषाध्यक्ष और बीना गुप्ता संरक्षक बनाई गईं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि 8-9 नवंबर को हरिद्वार (कनखल) में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए सभी पदाधिकारियों को आमंत्रण पत्र भेंट किए गए हैं। अधिवेशन में कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता द्वारा हरिद्वार यात्रा हेतु निःशुल्क बस की व्यवस्था कराने पर आभार व्यक्त किया गया।

बैठक में रमन पोरवाल, आशा गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, मनोज गुप्ता एडवोकेट, पूनम पुरवार, पायल पोरवाल, देव मुनि पोरवाल, राधा आर्या, एलएन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) कुमार

Most Popular

To Top