Bihar

गंगा घाट से देवघर तक जाएगी कच्ची कांवरिया मार्ग: सम्राट चौधरी

उद्घाटन करते अतिथि

भागलपुर, 11 जुलाई (Udaipur Kiran) । जिले के सुल्तानगंज में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले का उद्घाटन शुक्रवार को डिप्टी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने संयुक्त रूप किया।

मौके पर अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि डिप्टी सीएम ने कहा, हर साल करीब तीन करोड़ श्रद्धालु सुल्तानगंज आते हैं। सभी श्रद्धालु सहुलियत चाहते हैं। इसके लिए सरकार ने नयी योजना बनायी है। अगले वर्ष से कांवरिया को सुल्तानगंज बाजार होकर नहीं जाना पड़ेगा। कच्ची कांवरिया सड़क मार्ग गंगा घाट से सीधे देवघर तक जाएगी। इसके लिए बायपास सड़क बनेगी। यह साल के अंत तक पूरा हो जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अगुवानी पुल अब सुपर स्ट्रक्चर मॉडल पर बनेगा। यह काम 18 माह में पूरा हो जाएगा। एक्सप्रेस वे का उपहार भी मिला है। इससे सुल्तानगंज से कोलकाता तक पांच घंटे में सफर पूरा हो सकेगा। मुंगेर से मिर्जाचौकी तक फोरलेन सड़क का काम लगभग पुरा होने को है। बरियारपुर से बांका तक सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। सुल्तानगंज से देवघर तक वर्तमान सड़क फोरलेन बनेगी। सावन में ही काम दिखने लगेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा बिहार में भागलपुर, मुंगेर, सहरसा, मधुबनी, वीरपुर, वाल्मीकि नगर और मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट को विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा सुल्तानगंज में भी एयरपोर्ट का निर्माण कराया जाएगा और इसका नामकरण बाबा अजगेवीनाथ एयरपोर्ट किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर में बिहार आएंगे। बहुत सारे प्रोजेक्ट का शिलान्यास होगा और कई योजनाओं की घोषणा होगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमाना डैम तक गंगा का पानी ले जाने की योजना राज्य सरकार ने सिंचाई के लिए किया है। इस परियोजना का शिलान्यास करने इसी सावन में मुख्यमंत्री आएंगे। सुल्तानगंज घाट के पास रेलवे की 17 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी और इसे पर्यटन विभाग को दिया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पटना की तरह मुंगेर से सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर तक मरीन ड्राइव की योजना बनाई गई है। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। सभा को श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान कई विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मेयर, सुल्तानगंज नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष आदि मौजूद रही।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Most Popular

To Top