Chhattisgarh

मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत दो करोड़ की राशि से होगा धमतरी में विद्युतीकरण कार्य

शहर के डिवाइडर में लगे विद्युत पोल।

धमतरी, 17 जून (Udaipur Kiran) ।मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना अंतर्गत धमतरी को दो करोड़ की राशि मिलने की स्वीकृति मिली है। इसके तहत अब शहर में विद्युतीकरण कार्य और बेहतर हो पाएगा। जिसका लाभ धमतरीवासियों को मिल पाएगा।

नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने आज बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा विकास व बुनियादी सुविधाओं की मांगों को लगातार स्वीकृति दी जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना अंतर्गत दो करोड़ की स्वीकृति दी गई है। जिससे शहर के विद्युतीकरकरण सुविधाएं और पुख्ता होगी। उक्त राशि से आवश्यकता अनुसार स्थानों पर नये ट्रांसफार्मर मरम्मत योग्य ट्रांसफार्मर की मरम्मत, नए खंबे, व लाईट लगाई जाएगी।

स्वीकृति मिलने पर महापौर रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नगरीय प्रशासन व उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि रामू रोहरा शहर विकास के लिए सरकार से फंड स्वीकृत लगातार प्रयासरत हैं, जिसमें लगातार सफलता भी मिल रही है। उक्त स्वीकृति विकास व बुनियादी सुविधाओं की बेहतरी के लिए एक और मील का पत्थर साबित होगा। स्वीकृति दिलाने पर निगम पार्षदों, नगरवासियों व भाजपाईयों ने महापौर रामू रोहरा का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Most Popular

To Top