Haryana

फरीदाबाद : अध्यापिका से दुष्कर्म करने की कोशिश, विरोध करने पर सिर फोड़ा

फरीदाबाद, 1 जुलाई (Udaipur Kiran) । थाना छांयसा क्षेत्र के एक गांव में महिला ने दुष्कर्म करने के प्रयास का विरोध किया तो आरोपित ने लोहे की राड मार कर उसका सिर फोड़ दिया। थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापिका है। स्कूल की छुट्टियां पड़ी हुई हैं। गत दिवस वह और उसकी जेठानी के साथ खेत में मूंग तोड़ रही थी। वह अपनी जेठानी को खेत में छोडक़र ट्यूबवेल पर बने होदा में से पीने का पानी लेने के लिए गई थी। जाकर देखा तो ट्यूबवेल के कोठरे का ताला खुला हुआ था। वह जैसे ही अंदर ट्यूबवेल चलाने के लिए घुसी तो तभी वहां पर मौजूद गांव के ही रहने वाले राजकुमार ने पीछे से पकड़ कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस पर महिला ने शोर मचा दिया तो उसकी जेठानी मौके पर आ गई। इसके बाद उन दोनों ने उसे भगाने की कोशिश की तो उस शख्स ने लोहे का सरिया लेकर महिला के सिर पर मार दिया। हमला इतना तेज और अचानक किया गया था कि महिला का सिर पर गंभीर चोट लग गई। साथ ही, हमलावर ने उसके पैरों पर भी जोरदार चोट मारी। महिला अध्यापिका की जेठानी ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपित ने उसका मोबाइल छीनते हुए उसे तोडक़र भाग गया। इसके बाद आरोपित राजकुमार मौके से भाग गया उसकी जेठानी उसे स्कूटी पर अस्पताल लेकर गई। सरकारी अस्पताल में उसका उपचार किया गया। थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Most Popular

To Top