RAJASTHAN

सर्दी का असर कम, 8 शहरों का रात का पारा 10 डिग्री से नीचे

माैसम

जयपुर, 21 नवंबर (Udaipur Kiran) । उत्तरी हवाओं का असर प्रदेश में कम होने लगा है। इससे रात के पारे में उछाल आने लगा है। प्रदेश के 8 शहरों का रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। 6.6 डिग्री के साथ फतेहपुर की रात सबसे सर्द रही।

मौसम विभाग के अनुसार फतेहपुर के अलावा नागौर का न्यूनतम तापमान 7.4, लूणकरणसर का 7.5, जालौर का 7.8, सिरोही का 8.3, दौसा और चूरू का 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर के रात के पारे में भी एक डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। जयपुर का अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। हिल स्टेशन माउंट आबू में आज तापमान जमाव बिंदु से ऊपर दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 2 सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की प्रबल संभावना है। हालांकि, दक्षिणी भागों में पूर्वी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी (1-2 डिग्री) होने की संभावना है।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश