Uttar Pradesh

मोंथा तूफान का असर, पूरे दिन होती रही मूसलाधार बारिश

बच्चों को बारिश से बचाते हुए
बारिश में भींगते

झांसी, 30 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । बंगाल की खाड़ी से उठा मोंथा तूफान का असर झांसी में भी नजर आ रहा है। गुरुवार सुबह से यहां झमाझम बारिश हो रही है। लगातार घंटों बारिश होने से ठंडक बढ़ गई है। सुबह स्कूली बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोई छाता लगाकर तो कोई रेनकोट पहनकर घर से निकला। छोटे-छोटे मासूम बच्चों को माता-पिता गोद में उठाकर स्कूल तक ले जाते नजर आए।

इससे पहले 27 अक्टूबर को 55 मिलीमीटर बारिश हुई थी। किसानों का कहना है कि बारिश की वजह से पककर तैयार हुई फसलें चौपट हो गई हैं। धान और मूंगफली की फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। अधिकारी फील्ड में उतरकर नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तूफान का असर शुक्रवार तक रहेगा। इसके बाद प्रभाव कम हो जाएगा। आज पूरे दिन बरसात हुई। 55 मिलीमीटर बारिश होने से ठंड बढ़ गई।

पूर्वानुमान के अनुसार 28 अक्टूबर को बारिश नहीं हुई। 29 अक्टूबर को भी महानगर में मौसम साफ रहा। मगर, गुरुवार सुबह तड़के आसमान में बादल छा गए और बारिश होने लगी। बारिश की वजह से आज भी तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। अभी रबी की फसल (दलहन और तिलहन) की वुबाई शुरू हो जाती है। बारिश से वुबाई में देरी होने से पैदावार पर असर पड़ता है। गेहूं की वुवाई के लिए बारिश वारदान है। अब किसानों को पलेवा की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि उसके लिए भी काफी देर हो गई है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ मुकेश चंद्रा का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से उठा मोन्था तूफान बुंदेलखंड समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में सक्रिय है। इस वजह से बारिश हो रही है। तूफान का असर शुक्रवार तक रहेगा। इसके बाद प्रभाव कम हो जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / महेश पटैरिया

Most Popular

To Top