West Bengal

मरम्मत कार्य के चलते सियालदह शाखा में यात्रियों को बड़ी परेशानी, कई लोकल ट्रेनों के साथ एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव

मरम्मत कार्य के लिए कई लोकल ट्रेनों के साथ दूर दराज की ट्रेनें होगी बाधित

कोलकाता, 26 जुलाई (Udaipur Kiran) ।

राजधानी कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में रेल सेवाएं एक बार फिर प्रभावित होने जा रही हैं। दमदम जंक्शन के पास मरम्मत और रखरखाव का काम होने के कारण शनिवार और रविवार को पूर्व रेलवे द्वारा कई लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही कुछ दूरदराज की एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्गो में भी बदलाव किया गया है।

पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पहले ही एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी साझा की है कि यह मरम्मत कार्य लगभग सात घंटे तक चलेगा, जिसके कारण कुछ ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से सीमित किया गया है।

शनिवार को जो ट्रेन रद्द रहेगी वह है, सियालदह–डानकुनी लोकल

(अप ट्रेन संख्या 32249 और डाउन ट्रेन संख्या 32252) इसके अलावा रविवार को रद्द की गई लोकल ट्रेनें,सियालदह–हाबड़ा लोकल(अप ट्रेन संख्या 33653 और डाउन ट्रेन संख्या 33654),

सियालदह–डानकुनी लोकल

(अप: 32211, 32213, 32215, 32217, 32219 | डाउन: 32212, 32214, 32216, 32218, 32220)

सियालदह–दत्तपुकुर लोकल

(अप और डाउन दोनों दिशाओं की सेवाएं)एवं रविवार को आंशिक रूप से रद्द या मार्ग परिवर्तित लोकल ट्रेनों में शामिल।

डाउन ट्रेन 33812 (बनगांव–सियालदह लोकल) सियालदह तक नहीं जाएगी, इसकी अंतिम स्टेशन अब दमदम कैंटोनमेंट होगी।,अप ट्रेन 33815 (बनगांव–सियालदह लोकल)

सियालदह से नहीं चलेगी, बल्कि बारासात स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी। साथ ही साथ

डाउन ट्रेन 33814 (बनगांव–सियालदह लोकल)सियालदह के बजाय बारासात स्टेशन पर समाप्त होगी।

रेलवे ने मरम्मत कार्य के दूरदराज की एक्सप्रेस ट्रेनों में भी परिवर्तन किया है जो इस प्रकार है,

पुरी–सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस (डाउन ट्रेन 2202)

जो सामान्यतः पुरी से शाम 7:45 बजे चलती है, वह ट्रेन रात 11:15 बजे रवाना होगी।

दूसरा वामनहाट–सियालदह उत्तरबंग एक्सप्रेस (डाउन ट्रेन 13148)

पहले यह ट्रेन डानकुनी–दमदम जंक्शन मार्ग से गुजरती थी, लेकिन इसका मार्ग बदलकर बंडेल–नैहाटी–दमदम जंक्शन कर दिया गया है।

हल्दीबाड़ी–सियालदह दार्जिलिंग मेल (डाउन ट्रेन 12344)

और न्यू अलीपुरद्वार–सियालदह पदातिक एक्सप्रेस (डाउन ट्रेन 12378) इन दोनों ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। ये ट्रेनें डानकुनी के बजाय बंडेल–नैहाटी–दमदम जंक्शन मार्ग से होकर जाएंगी।

पूर्व रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित स्टेशन से ट्रेनों के बारे में जानकारी पहले उपलब्ध कर ले फिर यात्रा करें।

(Udaipur Kiran) / अनिता राय

Most Popular

To Top