Uttrakhand

नई दिल्ली में हाेने वाले विज्ञान तकनीकी एवं नवाचार कंक्लेव के लिए डॉ विपिन व डॉ गगन माटा चयनित

हरिद्वार, 12 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । केंद्र सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय के साथ 12 अन्य मंत्रालयों के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली में 3 से 5 नवंबर को आयोजित विज्ञान तकनीकी एवं नवाचार कंक्लेव में प्रतिभाग करने के लिए गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों का चयन हुआ है। इस पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर हेमलता के ने हर्ष व्यक्त कर इसे विश्वविखालय का गाैरव बताया।

इस कंक्लेव में भारत के साथ-साथ विश्व के उत्कृष्ट वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार प्राप्त वैज्ञानिक अपने विचार रखेंगे। इस कार्यक्रम में मंत्रालयों के साथ-साथ वैज्ञानिक भारत को 2047 में विकसित राष्ट्र बनाने में विज्ञान तकनीकी एवं नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचारों से अवगत कराएंगे। कार्यक्रम में पूरे देश से अलग-अलग श्रेणियां में प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण मांगे गए थे, जिसमें गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के भेषज विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ विपिन कुमार तथा जंतु एवं पर्यावरण विभाग के डॉ गगन माटा का चयन हुआ है।

इस पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर हेमलता के ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे अवसरों पर विश्व विद्यालय के शिक्षकों का चयन पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का क्षण है। इससे शिक्षकों में विश्वस्तर पर हो रहे नवाचार के बारे में जानने का मौका मिलेगा तथा परोक्ष रूप से उसका लाभ विश्वविद्यालय में पढ़ रहे छात्रों को होगा। कुलसचिव प्रो विपुल शर्मा ने कहा कि इससे विश्वविद्यालय में नवाचार को बढ़ावा देने एवं भविष्य में इस प्रकार की विश्व स्तरीय गतिविधियों में शिक्षकों की प्रतिभागिता को सुनिश्चित करने में मार्गदर्शन मिलेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top