Bihar

डॉ गोपाल शरण सिंह बिहार सर्जन संघ के उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए

डॉ गोपाल शरण सिंह

सहरसा, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । शहर के विख्यात वरिष्ठ सर्जन डॉ गोपाल शरण सिंह को एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) की बिहार इकाई का उपाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है।

डॉ सिंह वर्षों से कोसी और सीमांचल क्षेत्र में हजारों मरीजों की सेवा कर चुके हैं और अपने अनुभव, कार्य कुशलता और मानवीय संवेदनाओं के कारण चिकित्सक समाज में अलग पहचान रखते हैं। उनका निर्विरोध चयन न सिर्फ़ डॉक्टर समुदाय की एकजुटता का प्रतीक है, बल्कि सहरसा और पूरे कोसी प्रमंडल के लिए सम्मान और गर्व का विषय बन गया है।

चुनाव पदाधिकारी डॉ बैद्यनाथ चौधरी (गोपालगंज) ने परिणाम की घोषणा की और कहा कि डॉ सिंह का निर्विरोध चुना जाना संगठन में परस्पर विश्वास और गरिमा का प्रतीक है। एएसआई बिहार चैप्टर के अध्यक्ष और सचिव ने बधाई देते हुए कहा कि डॉ सिंह का यह चयन संगठन के लिए गौरव की उपलब्धि है। सचिव डॉ मनीष मंडल ने कहा लगातार कई वर्षों से बिहार चैप्टर में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम है।

डॉ सिंह का नाम चिकित्सा जगत में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। वर्षों से वे सहरसा और आसपास के जिलों में गरीब और ज़रूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए समर्पित रहे हैं। उनकी सर्जरी में दक्षता और संगठनात्मक सोच के कारण उन्हें बिहार ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान प्राप्त है। उनके निर्विरोध चुने जाने से स्थानीय चिकित्सक समाज और आम नागरिकों में भी खुशी की लहर है।

(Udaipur Kiran) / अजय कुमार

Most Popular

To Top