Jharkhand

दूरदर्शन 30 सितंबर और एक अक्टूबर को करेगा दुर्गोत्सव का लाइव प्रसारण

रांची, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । दूरदर्शन 30 सितंबर और एक अक्टूबर राजधानी रांची के विभिन्न पूजा पंडालों से दुर्गोत्सव का लाइव प्रसारण करेगा। यह जानकारी डीडी झारखंड के कार्यक्रम के अधिशाषी गोविंद कुमार झा ने सोमवार को दी।

उन्होंने बताया कि यह प्रसारण 30 सितंबर को शाम छह बजे से रात आठ बजे तक और एक अक्टूबर को यह प्रसारण शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक किया जाएगा। गोविंद कुमार झा ने बताया कि दुर्गोत्सव का लाइव प्रसारण डीडी झारखंड के अलावा यू-टयूब और प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफॉर्म (वेव्स) पर भी देखा जा सकता है।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top